BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य एवं शास्त्र को ध्यान में रखकर ही दुर्गा पूजा का आयोजन हो: समिति

by bnnbharat.com
September 27, 2020
in समाचार
दुर्गा पूजा: समिति और मूर्तिकारों में असमंजस की स्थिति
Share on FacebookShare on Twitter

-इस वर्ष रांची महानगर  दुर्गा पूजा समिति का चुनाव नहीं होगा: डॉ सहाय

आज दिन के 11 बजे बिहार क्लब कचहरी रोड के प्रेक्षागृह में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करते हुए रांची महानगर  दुर्गा पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई .

Ranchi: रांची महानगर  दुर्गा पूजा समिति के आजीवन मुख्य संयोजक डॉ अजीत कुमार सहाय ने बैठक में उपस्थित पूजा समिति के प्रतिनिधियों से अपने संबोधन में बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के भयावह स्थिति को देखते हुए अपने स्वास्थ्य एवं शास्त्र को ध्यान में रखकर ही  दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाना चाहिए, अर्थात सार्वजनिक रूप (भीड़भाड़) से पूजा करना असंभव है, क्योंकि इससे कोरोना संक्रमण निश्चित रूप से और बढ़ेगा, पूजा से संबंधित ऐसा कोई काम हम लोग ना करें जिससे कोरोना संक्रमण फैेले और समाज हम लोगों को जिम्मेदार ठहराये. पूजा करने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है पूजा में अनावश्यक खर्च , साज सजावट , विशेष विद्युत सज्जा या  आडंबर ना कर साधारण तरीके से पूजा करें एवं प्रतिमा का आकार ऐसा रखें जिससे कि विसर्जन में अधिक लोगों की जरूरत ना पड़े तथा कोई परेशानी भी ना हो पूजा समितियों से विशेष आग्रह है कि केवल पूजा समिति के सदस्य पुजारियों के साथ आपस में समन्वय बनाकर पूजा को संपन्न करें.

डॉ. सहाय ने आगे कहा कि उपरोक्त संदर्भ पर विचार-विमर्श हेतु महानगर समिति की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री को आवेदन देकर समय मांगा गया है भविष्य में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा से संबंधित जो भी दिशा निर्देश दिया जाएगा उसका अक्षरशः पालन किया जाएगा.

बैठक के अंत में महानगर समिति के आजीवन मुख्य संयोजक डॉ. अजीत कुमार सहाय ने बताया की कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष रांची महानगर  दुर्गा पूजा समिति का चुनाव नहीं होगा पूर्व वर्ष 2019 के जो पदाधिकारी हैं वही इस वर्ष भी पूजा में अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे.

आज के बैठक में विशेष रूप से महानगर समिति  के अध्यक्ष रामधन वर्मन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू, राजकिशोर ,वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, महामंत्री रविंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा गोपू ,उपाध्यक्ष असीम सरकार, अमित घोष, संजय सहाय, प्रोफेसर अरुण सिंह, गौर घोष, रमेश सिंह, प्रकाश चंद्र सिंहा के अलावे अजीत सेनगुप्ता, तरुण घोष ,अमरनाथ साहू ,वीरेन चक्रवर्ती, प्रदीप कुमार घोष, संजय मिनोचा, ज्योति कुमार वर्मा ,वीरेंद्र साहू, वशिष्ठ लाल पासवान, राजूराम ,महेश चंद्रा, बंटी सिन्हा ,किशन अग्रवाल ,लाल प्रमोद नाथ शाहदेव ,शंकर प्रसाद ,अजय महतो, अजय गुप्ता, नीरज वर्मा, गोबरा उरांव, संजय कुमार , आदि लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करेगी आरबीआई

Next Post

पीडीएस दुकानदार और टेंपो चालक पर एफ आई आर दर्ज

Next Post
अवैध रूप से कार्ड बना कर राशन उठाव करने पर एफआईआर

पीडीएस दुकानदार और टेंपो चालक पर एफ आई आर दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d