BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आमजन की सुनी समस्याएं

by bnnbharat.com
September 27, 2020
in समाचार
गर्मी के दिनों में किसी भी हिस्से में पेयजल संकट का सामना नहीं करना होगा: मिथिलेश ठाकुर
Share on FacebookShare on Twitter

/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

गढ़वा . पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा के रंका में सरकार आपके द्वार कार्यक्ररम के तहत आम जनता की समस्याएं सुनी. लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री  ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंडी सरोकार की सरकार है. यह सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचाने के लिए संकल्पित है. उन्होने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है. उसे गढ़वा जिला के एक – एक घर की शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की पहल की जा रही है. विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. लोगों को जल्दी शुद्ध पेयजल मिलेगी. कहा कि राज्य में कोई भूखे नहीं रहे. उनके लिए सरकार 15 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाएगा. इसके लिए गढ़वा में 60 हजार लोगों का  लक्ष्य रखा गया है. इस योजना का लाभ योग्य व्यक्ति को मिले, इसके लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व डीलरों को पूरी तत्परता के साथ काम करने की ज़रुरत है. उन्होने कहा कि उनके लगातार प्रयास से भागोडीह ग्रीड को चालू कराया गया. अब लोगों को 24 घंटा बिजली मिल रही है. गढ़वा में बाईपास का रास्ता खुल हो गया है. जल्द ही गढ़वा में बाईपास का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा. इसके अलावा भिन्न – भिन्न नयी योजना के लिए विभाग के अधिकारियों को लिखा गया है. उन्होने गढ़वा जिला में जो सड़कें जर्जर हो गई हो, चाहे वह कालीकरण पथ निर्माण क्यों नहीं हो. उसका मिट्टी मोरम मरम्मती कार्य किया जाएगा. इसके जिला को निर्देशित किया गया है. कहा कि पहले सिर्फ 15वें वित्त की राशि मुखिया के पास होता था. अब मुखिया के साथ पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के पास भी राशि उपलब्ध होगी. इससे गांव का चहुमुंखी विकास होगा. मंत्री  ने एसडीओ और बीडीओ को सप्ताह में एक बार पंचायत सचिवालय में बैठने का निर्देश दिया है. और पंचायत के लोगों की समस्या को सुनेंगे. इससे पंचायत के लोगों का काम आसानी से वहीं निपटारा हो होगा. इस अवसर पर 297 लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया. मंत्री  ठाकुर ने अपने हाथों लोगों को राशन कार्ड दिया. उन्होने लोगों की जमीन आन लाइन नहीं होने सहित कई समस्या सुनने के बाद कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत का मांग करते हैं उन्हे एसीबी को बुलाकर हवा खिलाने की बात कही. उन्होने कार्यक्रम के अंतिम में कहा कि अभी कोरोना काल खत्म नहीं हुआ है. संक्रमण का दौर गुजर रहा है. जिसका कोई इलाज है और नहीं दवाई. सरकार के गाइड लाइन से ही कोरोना संक्रमण का बचाव किया जा सकता है. सरकार का जो गाइड लाइन है उसे जरूर अनुपालन करें. नहीं तो इसका शिकार हो सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक धीरज कुमार सिंह, रामचंद्र प्रजापति एवं आदिम जनजाति के कोरवा परिवार की एक लड़की को जेपीएससी में सफलता हासिल करने पर लड़की के पिता बिगन माझी को मंत्री  ठाकुर ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने किया. इस मौके पर एसडीओ राजेश कुमार लिंडा, एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, बीडीओ संतोष प्रजापति, थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, जिला नेत्री अंजली गुप्ता, मेदिनी खान, मनोज ठाकुर, कंचन साहु, अहमद अली अंसारी, देवेंद्रनाथ तिवारी, कार्तिक पांडेय, मुमताज रंगसाज, इरफान अंसारी, मुखिया अनिल कुमार, मिथिलेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरपीएन सिंह ने मंत्रियों, विधायकों व पदाधिकारियों में बंद कमरे में अलग-अलग मुलाकात की

Next Post

20 अवैध क्रशर ध्वस्त, खदान संचालको पर मामला दर्ज

Next Post
NGT की टीम ने किया पत्थर क्रशरों का निरीक्षण

20 अवैध क्रशर ध्वस्त, खदान संचालको पर मामला दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d