रांची. भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर जिला की अध्यक्ष मती अनिता वर्मा की अध्यक्षता में “सुकन्या समृद्धि योजना“ अन्तर्गत सुखदेव नगर मण्डल अन्तर्गत लक्ष्मी नगर मोहल्ला में सैकड़ों बच्चियों को इस योजना का लाभ दिलाया गया , जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा झारखण्ड प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कूजूर , रांची महानगर के जिला अध्यक्ष के के गुप्ता , महिला मोर्चा की मंत्री मंजु चौरसिया, मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह पिंटू , सुखदेव नगर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा शर्मा , राधा कुमारी , शांति टोप्पो उपस्थित हुई .
आज सैकड़ों महिलाओं ने अपनी अपनी बेटियों का फॉर्म भरा और इस योजना का लाभ लिया .
आरती कूजूर ने कहा बेटियाँ घर की शान होती हैं प्रधानमंत्री जी ने “सुकन्या समृद्धि योजना“ लाकर बेटियों का मान बढ़ाने के साथ उनके भरण पोषण का भी इंतजाम से लेकर उनके पढ़ाई- लिखाई एवं शादी तक उन्हें लाभ मिले यह सुनिश्चित करने का काम किया है .
के के गुप्ता जी ने कहा ईश्वर की देन हैं बेटियाँ कोई भी इन्हे बोझ न समझे इस योजना से बेटियों को बहुत ही लाभ होगा यह निश्चित है . अनिता वर्मा ने कहा बेटियाँ इस योजना का लाभ लेकर और मजबूत बनेंगी तभी तो देश मजबूत होगा .

