रांची: छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते दक्षिण पूर्व रेलवे ने गुरुवार को रांची से सासाराम तक एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 08635 रांची-सासाराम ट्रेन को पूजा स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा. इसका परिचालन 15 नवंबर से शुरू होगा और यह 30 नवंबर तक चलेगी. रांची रेल मंडल इसकी तैयारी में जुट गया है.
रांची रेल मंडल केसीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शनिवार को यह ट्रेन रांची से नहीं खुलेगी. उन्होंने बताया कि ट्रेन शाम को 5 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी और रात के 1 बजे सासाराम स्टेशन पहुंचेगी.
रांची से खुलकर ट्रेन पिस्का, लोहरदगा, टोरी, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन होते हुए सासाराम पहुंचेगी.

