रांची:- झारखंड में कोरोना पांव पसारने लगा है अब राजधानी के रांची नामकुम स्थित बिशप वेस्टकोट स्कूल में 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं इसमें स्कूल के टीचर और स्टाफ शामिल है. वहीं रांची मे एक साथ 60 के करीब कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. रांची के मेकॉन कॉलोनी में 60 के करीब कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी के घर को सील किया जा रहा है. सभी के घर के बाहर माइक्रो कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगाया जा रहा है. बता दें कि अब फिर रांची समेत झारखंड के कई जिलों में कोराेना संक्रमितों की संख्यां बढ़ने लगी है.खादगढ़ा और आइटीआइ बस स्टैंड तथा रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को कोविड टेस्टिंग की गई. इन चार जगहों पर कुल 552 लोगों के सैंपल लिए गए. खादगढ़ा बस स्टैंड पर 157 और आइटीआइ बस स्टैंड पर 146 लोगों का सैंपल लिया गया. रांची रेलवे स्टेशन पर 208 और हटिया रेलवे स्टेशन पर 41 लोगों का सैंपल लिया गया.

