उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक घर से 16 देसी बम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी के मुताबिक, अपराधियों ने बताया कि उस घर के मालिक के साथ बहस हुई थी इसलिए उसे फंसाने या नुकसान पहुंचाने के लिए उसके घर में बम रखा था. उन्होंने एक और आरोपी का नाम दिया, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

