BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP के शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना ने ली 16 की जान

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
UP के शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना ने ली 16 की जान
Share on FacebookShare on Twitter

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 16 लोगों ने अपनी जान गवां दी . और पांच लोग घायल हो गए.अनियंत्रित हुए ट्रक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी. उसी वक्त पास से गुजर रही पिकअप वैन भी दुर्घटना की चपेट में आकर पलट गई. हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

शाहजहांपुर के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर की ओर से पान मसाला लेकर आ रहा ट्रक रोजा थाना क्षेत्र में जमुका तिराहे के पास अचानक अनियंत्रित हो गया.

Also Read This: रायबरेली अस्पताल में योगी के दौरे के चलते बिस्तरों पर बिछाई भगवा चादर

उन्होंने कहा, “ट्रक ने आगे चल रहे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी. उसी वक्त पास से गुजर रही पिकअप वैन भी दुर्घटना की चपेट में आकर पलट गई. ”

त्रिपाठी ने कहा, “दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं. ”

हादसे के बाद हाईवे पर लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चिनप्पा ने पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया.

दोनों अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हादसे में घायल हुए टेंपो चालक अनीस से पूछताछ की गई.

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा “टेंपो चालक से पूछताछ की गई है. उसकी बातचीत से लग रहा है कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल हुआ था, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और टेंपो में टक्कर मारने के बाद पिकअप पर पलट गया. मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. घायलों का बेहतर इलाज कराया जाएगा. हर संभव होगी मदद की जाएगी. ”

उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत लोगों के आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने डीएम इंद्र विक्रम को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत धनराशी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों को समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

 खूंटी : अधूरा गार्डवाल अधूरी सड़क, लोग परेशान

Next Post

इटली लीग : लुकाकू ने इंटर के लिए पहले मैच में किया गोल

Next Post
इटली लीग : लुकाकू ने इंटर के लिए पहले मैच में किया गोल

इटली लीग : लुकाकू ने इंटर के लिए पहले मैच में किया गोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d