BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

16 महीने पहले हो गई थी शख्स की मौत, पुलिस ने डीएनए से लगाया परिवार का पता

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
16 महीने पहले हो गई थी शख्स की मौत, पुलिस ने डीएनए से लगाया परिवार का पता

Mobile

Share on FacebookShare on Twitter


मुंबईः महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के 16 महीने बाद पुलिस ने उसके डीएनए नमूने के आधार पर उसके परिवार का पता लगाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पालघर एवं बोइसर रेलवे स्टेशनों के बीच रेल की पटरी पर अक्तूबर 2019 में पुलिस को 32 साल के व्यक्ति का एक क्षत-विक्षत शव मिला था।पालघर रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक योगेश आत्माराम देवड़े ने बताया कि मृतक की पहचान उस वक्त नहीं हो सकी, लेकिन उसकी हड्डियों को मुंबई की एक प्रयोगशाला में डीएनए जांच के लिए संरक्षित कर लिया गया।उन्होंने बताया, ‘पुलिस इस मामले की अनुसंधान में जुटी हुई थी। हम पास के गांवों में गए और स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछताछ कि क्या उनके परिवार का कोई सदस्य लापता है। इसी दौरान कोलगांव के रहने वाले 58 साल के एक श्रमिक ने बताया कि उसका बेटा लापता है।’अधिकारी ने बताया कि इसके बाद श्रमिक के रक्त का नमूना प्रयोगशाला में भेजा गया और डीएनए जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि उसका बेटा था। देवड़े ने बताया, ‘पांच दिन पहले, प्रयोगशाला की तरफ से हमें सूचित किया गया कि मृतक के डीएनए का नमूना श्रमिक के नमूने के साथ मिल रहा है। इसके बाद उसके परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैट्रिक की परीक्षा देने आई प्रेमिका ने युवक से रचाई शादी

Next Post

केंद्र ने राज्यों को GST मुआवजे के एक लाख करोड़ रुपये जारी किए

Next Post
केंद्र ने राज्यों को GST मुआवजे के एक लाख करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र ने राज्यों को GST मुआवजे के एक लाख करोड़ रुपये जारी किए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d