BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

16 हजार नकली सैनिटाइजर किया गया जब्‍त

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in समाचार
16 हजार नकली सैनिटाइजर किया गया जब्‍त

16 हजार नकली सैनिटाइजर किया गया जब्‍त

Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 16 हजार नकली सैनिटाइजर जब्‍त किए जाने का मामला सामने आया है. असिस्‍टेंट कमिश्‍नर सिटी तबरेज मुर्री ने रावी टोल प्लाजा पर की गई बड़ी कार्रवाई में नकली सैनिटाइजर ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा. वहीं ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुता‎बिक पाकिस्‍तान में जबसे कोरोना का संक्रमण फैला है, तब से जालसाजों के हौसलेबुलंद हो गए हैं. यही वजह है कि जिला प्रशासन इसको लेकर काफी चौकन्‍ना है. इससे पहले पाकिस्‍तान में नकली मास्‍क का मामला सामने आ चुका है. अब नकली सैनिटाइजर पकड़ा गया है.

जालसाजों के खिलाफ की गई कार्रवाई में नकली सैनिटाइजर से भरा एक ट्रक जब्त किया गया है. ट्रक में मौजूद 16 हजार नकली सैनिटाइजर जब्त किए गए जबकि ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है.

वहीं असिस्‍टेंट कमिश्‍नर तबरेज मुर्री का कहना है कि हमें ट्रक के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी कि लाहौर के विभिन्न क्षेत्रों में नकली सैनिटाइजर की आपूर्ति की जा रही है. डिप्‍टी कमिश्‍नर दानिश अफजल के निर्देशों के अनुसार शहर में नकली हैंड सैनिटाइजर और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

गौरतलब है कि लाहौर समेत पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. इसके बावजूद देश में अब तक जहां 2,800 लोग इस संक्रमण का ‎शिकार हैं, वहीं 44 लोग इस संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं.

ऐसे गंभीर हालात में मास्‍क और हैंड सैनिटाइजर की कालाबाजारी भी बढ़ती जा रही है और इनकी ब्‍लैक मार्केटिंग और तस्‍करी का सिलसिला जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाहर निकलने पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना

Next Post

आशीष नेहरा ने कहा, धोनी की पहली शतकीय पारी से लगा, वह रनों के भूखे हैं

Next Post
आशीष नेहरा ने कहा, धोनी की पहली शतकीय पारी से लगा, वह रनों के भूखे हैं

आशीष नेहरा ने कहा, धोनी की पहली शतकीय पारी से लगा, वह रनों के भूखे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d