रांची: रांची में सोमवार को 160 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले. ये सभी मरीज राजधानी रांची के कांके रोड, डोरंडा, हाईकोर्ट, अरगोड़ा और मोरहाबादी इलाके से मिले. वहीं 82 लोगों ने कोरोना को मात दी और इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. रांची में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की खबर है.

