BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड को लूटने नहीं देंगे: रघुवर दास

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
जनता जानती हैं की किस पार्टी से होगा विकास : रघुवर दास
Share on FacebookShare on Twitter

सजाने और संवारने की जिम्मेवारी भाजपा की

रांची: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रघुवर दास ने प्रदेश कार्यालय में हुए सम्मान समारोह में कहा कि लोकलुभावन वादे, झूठे वादे, व बदले की भावनाओं से पूर्वर्ती सरकार की योजनाओं को बंद करने वाली सत्तारूढ़ दल से जनता त्रस्त है. 9 महीने में दहेज हत्या, डायन हत्या, मुख्यमंत्री क्षेत्र समेत राज्य में हजार से ज्यादा दुष्कर्म, बढ़ते आपराधिक घटनाएं, बढ़ता नक्सलवाद, गिरता ला एंड आर्डर और भर्ष्टाचार ने चिंता बढ़ा दी है. इस सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं रहा. इस सरकार में राज्य की जनता खुद को ठगा महशुश कर रही है.
ब्यूरोक्रेसी हावी है, पदाधिकारी अधिकारी और सत्ता में शामिल दल और नेता मनमानी कर रहे हैं. ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल जारी है. इनकी मनमानी नहीं चलने देंगे. झारखंड को लूटने नहीं देंगे। कोरोना काल के बाद पार्टी जवाब देगी.
जनता फिर से गला लगाने को तैयार है. इस उपचुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा.

महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं मोदी

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहा करते थें की भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो गांव, किसान को आत्मनिर्भर बनाना होगा. इस सपने को पूरा करने में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करने में जुटे हुए हैं. जेबकतरा, बिचौलियों से मुक्ति के लिए कानून लाया गया है किंतु 50 साल तक देश को लूटने वाले व बिचौलियों की दलाल कांग्रेस के आंदोलन में एक भी किसान नहीं है. मोदी जी के शासन में बिचौलियों का नहीं चलेगा. किसानों को उनके सम्मान में यह कानून मिल का पत्थर साबित होगा. किसान आत्मनिर्भर बनेगा तभी देश आत्मनिर्भर होगा. मोदी जी ने एमएसपी भी बढ़ाने का कार्य किया है जबकि इसके नाम पर गंदी राजनीति की जा रही है.

पार्टी राज्य भर में लगाएगी गांव चौपाल

कांग्रेसियों का सच उजागर करने और किसान सुधार कानून के लाभ, केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतु, पार्टी जनता के बीच जाएगी. गांव गांव चौपाल लगाया जाएगा. जनता से सीधा संवाद करेंगे.

पार्टी की जिम्मेवारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व केन्द्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है इसे अन्छरशः पूरा करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता अपनी कुशलता से शिखर तक पहुंच सकता है. उन्होंने कहा जिन राज्यों में सरकार नहीं है उन राज्यों में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सरकार बनाना है.

गुदड़ी के लाल हैं रघुवर: दीपक प्रकाश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड राज्य से राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी और अजज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव को बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि रघुवर दास जमशेदपुर समेत राज्य की समस्या पर बढ़ चढ़ कर काम किया है. समाज के प्रति संवेदनशीलता रहा, समाज के लिए संघर्षरत रहे हैं. गुदड़ी के लाल हैं. इन पर झारखंड भाजपा का विशेषाधिकार रहेगा. मेरा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय कमेटी में तीन तीन सदस्यों को चुना गया. पार्टी राज्य समेत देश में और सशक्त बनेगा.

गौरतलब हो कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में रघुवर दास के राष्टीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. जबकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी को प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. वहीं इस क्रम में रांची के सांसद संजय सेठ, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जायसवाल, विधायक समरी लाल, अनुसूचित जाती के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, राकेश प्रसाद, आरती कुजूर, बालमुकुंद सहाय, रामकुमार पाहन, उषा पांडेय, अमरदीप यादव, रविनाथ किशोर, हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, केके गुप्ता, भानु जालान, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, राहुल अवस्थी, सतीश सिन्हा, अशोक बड़ाइक, गोपाल जी,
ने अंगवस्त्र, पुस्तक व बुके देकर स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू व धन्यवाद ज्ञापन नवीन जायसवाल ने किया.

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने श्री दास को पुष्पगुच्छ देकर कार्यालय में स्वागत किया.

इससे पुर्व रघुवर दास जी का जमशेदपुर से रांची आने के क्रम में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा, राजेन्द्र प्रसाद, वीर।बुधु भगत व पार्टी कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसर इधर से उधर

Next Post

यूपीएससी की परीक्षा के लिए राजधानी में बनाए गए हैं 61 परीक्षा केंद्र

Next Post
UPSC ने पूछा- तत्कालीन DGP चौबे को क्यों हटाया गया, सरकार एक से दो दिन के अंदर देगी जवाब

यूपीएससी की परीक्षा के लिए राजधानी में बनाए गए हैं 61 परीक्षा केंद्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d