BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए जेएमएम ने बसंत सोरेन को उम्मीदवार बनाया

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
झामुमो ने उठाया सांसद के सर्टिफिकेट पर सवाल, जांच कर सदस्यता की वैधता पर व‍िचार की मांग
Share on FacebookShare on Twitter


दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज


रांची: झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. दोनों सीटों के लिए उम्मीदवार चयन के मसले पर विचार-विमर्श के लिए कल रांची में प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक बुलायी गयी है. इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए आज बसंत सोरेन को प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा कर दी.
जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरूवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका की जनता ने पार्टी प्रत्याशी हेमंत सोरेन को आशीर्वाद दिया था, यह क्षेत्र जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोेरन का कर्म क्षेत्र रहा है, दुमका से ही शिबू सोरेन ने चार दशक पहले महाजनी प्रथा और नशाखोरी के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत की थी, उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से कई बार प्रतिनिधित्व भी किया, इसलिए क्षेत्र के पार्टी कार्यकत्र्ताओं की ओर से यह अपील की गयी थी दुमका सीट गुरूजी के पास ही सुरक्षित रहे . इसे लेकर शिबू सोरेन के छोटे पुत्र और पार्टी के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन को उम्मीदवार बनाये जाने का आग्रह किया गया था. पार्टी नेतृत्व ने इस आग्रह को मानते हुए बसंत सोरेन को उम्मीदवार बनाये जाने का निर्णय लिया है.
इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए सहयोगी दल कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी बातचीत हुई है, जल्द ही बेरमो विधानसभा सीट के लिए भी महागठबंधन उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.
दूसरी तरफ एनडीए में शामिल सहयोगी दल आजसू पार्टी ने दोनों सीटों के लिए बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देने की बात की है. बीजेपी की ओर से कल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलायी गयी है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर विचार करने के बाद तीन नामों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिये जाने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाईकोर्ट ने रिम्स की लचर व्यवस्था पर स्वास्थ्य सचिव को फटकार लगायी

Next Post

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदान है महादान-उपायुक्त

Next Post
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदान है महादान-उपायुक्त

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदान है महादान-उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d