BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखण्ड के लोग अपने कर्म और कर्तव्य से पहचान बनाते हैं: हेमन्त सोरेन

by bnnbharat.com
October 2, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन कार्बन झारखण्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए

दुमका डेयरडविल्स और बोकारो ब्लास्टर्स के बीच खेले गये फाइनल मैच में बोकारो ब्लास्टर्स बना विनर

दुमका : टूर्नामेंट के आयोजन का प्रस्ताव जब रखा गया तो बड़ी दुविधा थी. झारखंड समेत पूरा देश वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा था. लेकिन हुनर को निखारने के लिए पूरी सतर्कता के साथ टूर्नामेंट संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. पूरी टीम के सहयोग से आज टूर्नामेंट का समापन हुआ. जो सुखद है. राज्य के लोगों ने ऑनलाइन इस टूर्नामेंट को देखा. कई खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के आयोजन से प्रेरणा भी मिली. संक्रमण के दौर में भी अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप 2021 की तैयारी भी महिला फुटबॉल खिलाड़ी अपने राज्य में कर रहीं हैं. उनकी तैयारी झारखण्ड में हो. यह सरकार ने तय किया था. ताकि संक्रमण के दौर में उन्हें किसी तरह की बाधा का सामना ना करना पड़े. सरकार धीरे-धीरे चीजों को सामान्य दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है. हमें सतर्कता और सावधानी के साथ रहते हुए इस संक्रमण के दौर से सुरक्षित निकलना है. देश के अन्य राज्यों के मुकाबले झारखण्ड आगे बढ़ रहा है. ये बातें मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कही. मुख्यमंत्री जेएससीए स्टेडियम में आयोजित कार्बन झारखण्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे.

चुनौती थी स्टेडियम के निर्माण में

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेडियम के निर्माण में बड़ी चुनौती थी. लेकिन संकट व चुनौती को दरकिनार कर झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने मील का पत्थर गाढ़ा और विश्व में इस स्टेडियम की पहचान बनाई. इतिहास के पन्नों पर भी हम अगर गौर करें तो यहां की घटनाएं सुनहरे अक्षरों में लिखी हुईं हैं. हमें इस बात का गर्व है कि हम झारखंड के निवासी हैं, जो कर्म व कर्तव्य से अपनी पहचान बनाते हैं.

ये हुए पुरस्कृत…

मुख्यमंत्री ने टूर्नामेंट के विनर बोकारो ब्लास्टर्स की टीम को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया. टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष भारद्वाज, बेस्ट बैट्समैन नजीम सिद्दीकी, बेस्ट बॉलर आशीष कुमार जूनियर, बेस्ट फील्डर साहिल राज एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आदित्य सिंह को प्रदान किया गया.

इस अवसर पर जेएससीए अध्यक्ष डॉक्टर नफीस अख्तर खान, पूर्व जेएससीए अध्यक्ष  अमिताभ चौधरी, उपाध्यक्ष  अजय नाथ शाहदेव, सचिव  संजय सहाय,  देवाशीष चक्रवर्ती,  जय कुमार सिन्हा,  राजेश वर्मा बॉबी,  सुरेश सिंह,  सुरेंद्र कुमार काका व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजस्वी यादव के हर निर्णय के पीछे लालू प्रसाद की रहती है सहमति

Next Post

13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 37 मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

Next Post
Fake SMS और लिंक आपके बैंक खाते से उड़ा सकता है पैसा

13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 37 मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d