पाकुड़ मधु को किया लांच
रांची. आदिवासी परिवारों को रोजगार और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में ट्राइफेड द्वारा आज गांधी जयंती के अवसर पर ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केटप्लेस शुरू किया गया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज रांची में इसका शुभारंभ करने के साथ ही पाकुड़ मधु को लांच किया.
जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को रोजगार और उनके पारंपरिक उत्पाद तथा वनोपज को बाजार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार जनजातीय समुदाय को उनके उत्पादों को वैल्यू एडिशन करते हुए उचित कीमत दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि जनजातीय समाज द्वारा तैयार किये जाने वाला सभी उत्पाद नेचुरल होता है और औषधीय गुणों से भरपुर होता है.
देश की करीब आठ प्रतिशत जनसंख्या जनजातीय समुदाय की है और इस समाज की अधिकांश आबादी सुदूर वन क्षेत्रों में निवास करती है, इन्हें आजीविका के साधन और बाजार उपलब्ध कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जा सकता है.

