Ranchi: आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी महात्मा गांधी प्रतिमा के पास भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रांची की जानी-मानी गायिका मृणालिनी अखोरी ने भजन पेश किया. इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक कई भजन पेश किए. उन्होंने बापू जी का प्रिय भजन वैष्णव जन तो….. भी गाया. कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया. कार्यक्रम में मृणालिनी अखौरी के साथ युवा कलाकारों पामेला, शिवानी, मनोज और बसंत ने भी साथ दिया. वही तबले पर संजय पाठक और ऑक्टोपैड पर अतनु ने साथ दिया. इस कार्यक्रम का काफी संख्या में लोगों ने आनंद उठाया.

