लालबहादुर शास्त्री भारतीय राजनीति में नैतिकता, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे.
Ranchi: झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें अपने निवास पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इस अवसर पर शुक्ल ने स्कूली बच्चों के बीच गुरुद्वारा बस्ती में कॉपी किताब और कलम वितरित किया, तथा उन्हें बापू और शास्त्री के जीवन दर्शन से प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की.
वही इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार शुक्ल उपस्थित हुए. वेबिनार का संचालन बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य जितेन्द्र नारायण प्रसाद सिन्हा ने किया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में शुक्ल ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी विधाता की सर्व श्रेष्ठ कृतियों में एक थे. वे समदृष्टि समपन्न प्रज्ञावान महामानव थे जिनकी वैश्विक स्वीकार्यता थी और आज भी है. उनके बताए मार्ग जितना तब प्रासंगिक थे उससे अधिक आज प्रासंगिक है.
शुक्ल ने कहा कि आज वैश्विक महामारी में भी बापू के स्वच्छता के सिद्धांत को पूर्णतः विश्व को अपनाना पड़ा. इस लिए गांधी के दर्शन को विश्व अपना रहा है. आज की युवा पीढ़ी को गांधी के दर्शन को अपनाना होंगा तभी ही हम प्रगति के पथ पर बढ़ेगे और अनुशासित जीवन जी सकेंगे. शुक्ल ने कहा कि आज के युवा अधिवक्ताओ को गांधी दर्शन से पेशे में एकाग्रता के दर्शन को आत्मसात करना चाहिए जिसकी बड़ी आवश्यकता है. इससे सफलता का मार्ग प्रशस्त होंगा.
इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव ने भी गांधी के दर्शन पर अपने विचार रखे. वेबिनार में उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयरमैन जानकी शरण पांडेय, बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य प्रेम नाथ ओझा, रणविजय सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, महामंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह, पवन कुमार तिवारी, नीलेश प्रसाद, सुनिश पांडेय, सहित अन्य राज्यो के डेढ़ सौ अधिवक्ताओ ने भाग लिया तथा महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा में हिस्सा लिया. धन्यवाद ज्ञापन पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष एस के मजूमदार अधिवक्ता ने किया . वेबिनार का शुभारंभ झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण करके किया.

