BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाने वाली आशा गुड़िया देवी को किया गया सम्मानित

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाने वाली आशा गुड़िया देवी को किया गया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter


• होम विजिट व सर्वे में गुड़िया ने किया उत्कृष्ट कार्य
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में किया गया सम्मानित
• उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को हर माह किया जायेगा सम्मानित

छपरा। जिले के दरियापुर प्रखंड के बारवे पंचायत की आशा कार्यकर्ता गुड़िया देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कोरोना काल में आशा कार्यकर्ता कोरोना योद्धा के रूप में बेहतर काम कर रहे हैं। जहां लोग घर से निकलने से बच रहे हैं। वहीं ये लोग दिन रात गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबधित सेवाएं दी है। आशा गुड़िया देवी ने होम विजिट व सर्वे के कार्य में उत्कृष्ट कार्य की है। शून्य से पांच वर्ष तक बच्चों के सर्वे में सेविका ने पूरे प्रखंड में बेहतर प्रदर्शन किया है। ताकि कोई भी बच्चा किसी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। टीकाकरण, पल्स पोलिया व अन्य जरूरी सेवाओं को आसानी से पहुंचाया जा सके इसके लिए आशा गुड़िया देवी ने वर्षवार सर्वे किया है। आशा को सम्मानित करते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इन्होने काफी ईमानदारी व कड़ी मेहनत से पूरे प्रखंड अपनी एक अलग पहचान बनायी है। स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए उनके हौसले को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना अति आवश्यक है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक शशांक शेखर, आशा फैसलीटेटर रेणुबाला श्रीवास्तव, चंद्रभूषण सिंह, सुनील कुमार, आशा कार्यकर्ता आशा देवी, लालती देवी, मीना देवी समेत अन्य मौजूद थे।

हर माह किया जायेगा सम्मानित:
केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक शशांक शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन समुदाय तक पहुंचाने में आशा अपनी महती भूमिका निभा रहीं है। कोरोना काल में भी आशा कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है। इसलिए उन्हे प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया गया है। अब प्रति माह उनके कार्यों की मूल्यांकन किया जायेगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। इस नयी पहल की शुरूआत करने वाला दरियापुर जिले का पहला प्रखंड बना है।

कोरोना काल में भी दिया महत्वपूर्ण योगदान:

आशा गुड़िया देवी ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रोक थाम में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। घर-घर जाकर लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी, बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों का सर्वे, संदिग्ध मरीजों की पहचान करने का काम की है। इसके अतिरिक्त बच्चों को टीकाकरण कराना भी सुनिश्चित कर रही है। जनसंख्या स्थिरिकरण के दिशा में भी सेविका ने उत्कृष्ट कार्य किया है। घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही अस्थायी साधनों का वितरण भी कर रहीं है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 थोड़ी सी लापरवाही से घर में दाखिल हो सकता है बड़ा खतरा

Next Post

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पांच लोगों को रौंदा

Next Post
केवल 6 किलोमीटर जाने के लिए कोरोना मरीज से एंबुलेंस चालक ने मांगे 9,200 रुपये

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पांच लोगों को रौंदा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d