पटना: मिली जानकारी के अनुसार पटना के सिटी में भीषण सड़क हादसा हुआ , जहां भद्रघाट के पास एक एम्बुलेंस ने पांच लोगों को रौंद डाला .
इस हादसे में पांचों बुरी तरह घायल हो गए हैं . घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया , इधर एंबुलेंस चालक एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गया . घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल सभी लोगों को एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है , जहां उनका इलाज चल रहा है .

