मुंगेर: विधानसभा चुनाव के पूर्व खड़कपुर पुलिस ने तीन हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है. सामपुर,गंगटा थाना और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान में छोटी मधुबनी निवासी शिव शंकर चौड़े को खड़कपुर जंगल स्थित गांव से गिरफ्तार किया. शिव शंकर की निशानदेही पर जेठू कोडा व दिलीप किस्कू को भी गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही. अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी संजय पांडे के अनुसार खड़कपुर थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह, गंगटा थाना अध्यक्ष मजहर मकबूल, शामपुर सहायक थाना प्रभारी पप्पन कुमार व एसएसबी के संयुक्त कार्रवाई में कांड संख्या-201/20 का नामजद रहा है. अभियुक्त शिव शंकर चौड़े को गिरफ्तार किया गया. 30 माई 2018 को खड़कपुर झील के जीर्णोद्धार कार्य में लगे चार पोकलेन, दो हाईवा और एक बाइक जलाने के मामले में वह संलिप्त था और जेल भी गया था. वहीं उन्होंने बताया कि शिव शंकर चौड़े झील जीर्णोद्धार कार्य में मजदूरी करता था व तमाम सूचनाएं नक्सलियों को देता था. वही बताया गया कि गिरफ्तार दिलीप किस्कू कुख्यात नक्सली बीरबल का साला है. 2014 में गंगा थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री के संचालन मामले में 219/14 मैं इसकी गिरफ्तारी भी हुई थी. वही जेठू कोडा कांड संख्या 201/20 नामजद रहा है. वही बताया गया कि गिरफ्तार तीनों नक्सलियों का नक्सल घटना में विशेष योगदान रहा हुआ कई नक्सलियों से इसके ताल्लुकात रहे हैं.

