BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाथरस घटना के विरोध में कांग्रेस का कल राज्यभर में सत्याग्रह

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
बिजली विभाग व केईआई कंपनी की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 29 जुलाई से
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या की घटना ने देश के प्रत्येक नागरिक की चेतना को हिला कर रख दिया है. वहीं इस घटना के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए हाथरस जाने के क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर जिस तरह से पुलिस ने दुर्व्यवहार किया, वह काफी निंदनीय है. इस घटना के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में 5 अक्टूबर को पूरे राज्य में सुबह आठ से दस बजे तक सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दोषियों और अपराधियों द्वारा की गई निर्लज्जतापूर्ण कार्रवाई ने देश भर के लोगों को पीड़ा दी है. उन्होंने कहा कि 19 वर्षीय लड़की को जीवन और मृत्यु दोनों में न्याय और गरिमा से वंचित कर दिया गया था, रात में मृतकों के परिवार की सहमति के बिना उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया. अधिक चिंता की बात यह है कि यूपी सरकार विपक्षी नेताओं और मीडिया पर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है और पीड़ित परिवार से दूर रखने की कोशिश की जा रही है, इसके बावजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी ने गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता और न्याय के लिए संघर्ष में साथ रहने का भरोसा दिलाया.
राज्य के सभी जिलों में आयोजित होने वाले सत्याग्रह कार्यक्रम को लेकर रविवार को रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस बैठक में कल राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के निकट आयोजित होने वाले सत्याग्रह कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा हुई.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में कल सुबह आठ से दस बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेदकर या अन्य धरोहर के समक्ष सत्याग्रह पर बैठकर पार्टी कार्यकर्त्ता अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे.
प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हथकंडे अपनाये गये, वह काफी निंदनीय है, इसकी जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है. पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया. पार्टी लगातार योगी सरकार की इन मनमानी और असंवैधानिक कृत्यों के खिलाफ लड़ रही है और पीड़ित और उसके परिवार के प्रति घोर अन्याय किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को मिलेगी बड़ी जीत-अर्जुन मुंडा

Next Post

बंजर पड़े कई एकड़ जमीन पर तिल की खेती कर बनाया उपजाऊ, दो गावों के किसान हुए खुशहाल

Next Post
मोदी सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 53 रुपये की वृद्धि से किसानों को बड़ा लाभ : भाजपा

बंजर पड़े कई एकड़ जमीन पर तिल की खेती कर बनाया उपजाऊ, दो गावों के किसान हुए खुशहाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d