रांची: झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल की पेंशन योजना कमिटी की आज बैठक झारखंड बार कौंसिल मुख्यालय , डोरंडा रांची में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और कौंसिल के पेंशन योजना कमिटी के चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ,अधिवक्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. जिसमें सर्वमम्मति से झारखंड में पेंशन योजना की सफलता पर खुशी जाहिर की गयी तथा इसे और प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर के बार एसोसिएशन में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पेंशन की राशि 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार प्रतिमाह करने का प्रस्ताव झारखंड स्टेट बार कौंसिल की आम सभा रखने का निर्णय लिया गया.
बैठक में हर स्तर के बार एसोसिएशन में पेंशन सब कमिटी गठित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी स्तर के बार एसोसिएशन में इसके जागरूकता अभियान चलाने के लिए बार कौंसिल आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करने तथा शिविर आयोजित कर इस योजना में अधिक से अधिक अधिवक्ताओ को जोड़ने का निर्णय लिया गया ताकि इससे अधिवक्ताओ और उनके परिजनों को लाभ मिल सके.
बैठक को संबोधित करते हुए झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और पेंशन कमिटी के चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल अधिवक्ता ने कहा कि देश में झारखंड पहला राज्य है जहाँ झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल की पेंशन योजना चल रही है और पिछले 7 बर्षो से अविराम गति से चल रही है और शानदार सफल रही है इसको और प्रभावकारी बनाया जायेगा ताकि अधिक से अधिक अधिवक्ता और उनके परिजन इसका लाभ उठा सके.
शुक्ल ने कहा की झारखण्ड देश की पहला राज्य है जहाँ सबसे अधिक अधिवक्ताओ के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलती है और सफल है यह सिर्फ कौंसिल के आंतरिक स्रोत से चलती है. कौंसिल में और राजस्व बढ़ाने के लिए कदम उठाने पर कौंसिल की आम सभा मे विचार किया जायेगा.

