BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैंगस्टर अमन साव फरारी प्रकरण में एसडीपीओ अनिल सिंह ने थानेदार मुकेश को कहा था… केस करो न जी,हम हैं न..

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
गैंगस्टर अमन साव फरारी प्रकरण में एसडीपीओ अनिल सिंह ने थानेदार मुकेश को कहा था… केस करो न जी,हम हैं न..
Share on FacebookShare on Twitter

फरारी के बाद मुकेश को दोषी बता दिया था एसडीपीओ अनिल सिंह,
एसपी ने किया था सस्पेंड

चौकीदार और थानेदार ने खोली पूरी पोल

हजारीबाग :- बड़कागाँव थाना से गैंगस्टर अमन साव के फरारी प्रकरण में सीआईडी ने जांच पूरी कर लिया है.
जांच पूरी कर जिम्मेवार अधिकारियों को भी चिन्हित कर लिया है.

बड़कागाँव थाना से 27 सितंबर को नाटकीय ढंग से गैंगस्टर अमन साव भाग गया था. उसके भागने के बाद से ही घटना को संदेहास्पद मान पुलिस की भूमिका पर सवालों के घेरे में रही है. संदेहास्पद घटना के कारण सीआईडी ने जांच शुरू किया .
सीआईडी जाँच में अमन साव फरारी प्रकरण में दर्ज बड़कागाँव थाना कांड संख्या 169/19 के सूचक भुवनेश्वर पासवान ने अपने बयान में फर्जी कहानी बना केस किए जाने की जानकारी दे चौंका दिया .
भुवनेश्वर पासवान ने सीआईडी को बताया कि अमन हाजत से शौच के बहाने बाहर निकल हमला कर नही, गेस्ट हाउस से भाग गया था .

इसके बाद तत्कालीन थानेदार मुकेश यादव ने सीआईडी के सामने सभी राज उगल दिया . मुकेश कुमार ने उस ऑडियो को सीआईडी को सौंप दिया जिसमें उस प्रकरण के सभी डिटेल्स मौजूद है. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुकेश यादव को बड़कागाँव थाना में रखने से लेकर अमन के भागने के बाद तक केस करने को तैयार नही था . एसडीपीओ अनिल सिंह के कहने और दबाव देने पर अमन को बड़कागाँव थाना के गेस्ट हाउस में रखा गया और अमन के भागने के बाद एसडीपीओ अनिल सिंह ने मुकेश को यह कहा था कि “केस करो न जी,हम हैं न,कुछ नही होगा”
उसके बाद चौकीदार भुवनेश्वर पासवान के बयान पर बड़कागाँव में फर्जी कहानी बना केस दर्ज किया गया था .

एसडीपीओ-एसपी के कहने पर किया सब कुछ लेकिन बाद में एसडीपीओ-एसपी ने कर दिया थानेदार पर कार्रवाई

बड़कागाँव थाना से 27 सितंबर को गैंगस्टर अमन साव के फरार होने के बाद मामला सार्वजनिक होने के बाद तत्कालीन एसपी मयूर कन्हैया लाल पटेल ने एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया,एसडीपीओ अनिल सिंह ने जांच में फर्जी कहानी बना केस की बात छुपाते हुए तत्कालीन थानेदार मुकेश कुमार को दोषी बताते हुए कार्रवाई की अनुशंसा किया था . एसपी ने मुकेश कुमार की सस्पेंड कर मात्र एक सप्ताह में रिलीज कर दिया था .

सीआईडी ने गुनाहगार-पनाहगार पर कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को लिखा पत्र

सीआईडी ने जांच पूरी कर पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर गैंगस्टर अमन साव फरारी प्रकरण में उसके गुनाहगारों-पनाहगारों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है. सीआईडी ने दोषी अधिकारियों के साथ अमन को भगाने में मदद करने वाले जेल में बंद एक पूर्व उग्रवादी को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान ने की आत्महत्या, सरकार ने दी चार लाख रुपये की सहायता राशि

Next Post

राहुल ने जिन वीआईपी प्लेन को लेकर साधा पीएम मोदी पर निशाना, यूपीए के समय शुरू हुई थी उनकी खरीद की प्रकिया!

Next Post
राहुल ने जिन वीआईपी प्लेन को लेकर साधा पीएम मोदी पर निशाना, यूपीए के समय शुरू हुई थी उनकी खरीद की प्रकिया!

राहुल ने जिन वीआईपी प्लेन को लेकर साधा पीएम मोदी पर निशाना, यूपीए के समय शुरू हुई थी उनकी खरीद की प्रकिया!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d