Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result
Home समाचार

शाह और मोदी की जोड़ी कृष्ण और अर्जुन समान बोले सुपरस्टार रजनीकांत

by bnnbharat.com
August 11, 2019
in समाचार
0
शाह और मोदी की जोड़ी कृष्ण और अर्जुन समान बोले सुपरस्टार रजनीकांत

अभिनेता से राजनेता बने रजनीकांत ने रविवार को जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने के बाद रविवार को इस फैसले पर गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने अमित शाह और पीएम मोदी की जोड़ी को कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बताया। रजनीकांत ने कहा कि मिशन कश्मीर के लिए अमित शाह को मेरी हार्दिक बधाई। ऐतिहासिक फैसले के लिए उन्हें मेरा सलाम। चेन्नई में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन की तरह है।

उन्होंने आगे कहा कि हम ये नहीं जानते कि कौन कृष्ण है और कौन अर्जुन। रजनीकांत के घोषणा की है कि वह अपनी पार्टी बनाएंगे और 2021 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी ने महाभारत में कौरवों को हराने में खास भूमिका निभाई थी।

केंद्र सरकार ने इसे हफ्ते जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है। इसके अलावा जम्मू और लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बना दिया है। दोनों सदनों में इस बिल को पास कर दिया गया है।  चेन्नई में नायडू की जिस किताब का विमोचन समारोह में गए थे, इस किताब में दो साल के कार्यकाल के वृत्तांत का जिक्र किया गया है। किताब विमोचन कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया जा रहा है।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: bnnbharat newsDELHIJammu&kashmirNewsPoliticalWorldअनुच्छेद 370अमित शाहकृष्ण और अर्जुनजम्मू कश्मीरमहाभारतमेरी हार्दिक बधाईरजनीकांतराज्य का दर्जा
Previous Post

वाराणसी से प्रधानमंत्री को लिफाफे में भेजी गई दो राखी, एक तीन तलाक मुक्त और दूसरी 370 मुक्त

Next Post

राहुल केरल के वायनाड,और शाह कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे, दोनों राज्यो में बाढ़ ने मचाई तबाही

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: