BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरजेडी कार्यकर्त्ताओं को मिली ताकत की नयी खुराक, बिहार चुनाव में मिलेगा फायदा!

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
राजद की कुर्सी खतरे में, पांच एमएलसी ने दे दिया है इस्तीफा
Share on FacebookShare on Twitter

जमानत मिलने पर लड्डू बांट कर जतायी खुशियां

 रांची. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के दूसरे मामले में भी जमानत मिल गयी है, जमानत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्त्ताओं में खुशी है. जमानत मिलने की खबर मिलते ही आरजेडी कार्यकर्त्ताओं ने लड्डू बांट कर खुशियां जतायी. वहीं अदालत के इस आदेश से आरजेडी कार्यकर्त्ताओं का  मनोबल भी बढ़ गया है, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी कार्यकर्त्ताओं को ताकत की नयी खुराक मिली है. आरजेडी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को उम्मीद है कि जब 10 नवंबर को मतगणना होगी, उससे पहले तीसरे मामले में भी लालू प्रसाद सजा की आधी अवधि पूरा कर लेंगे और जल्द ही जेल से उनकी रिहाई संभव होगी.

हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई के मौके पर रिम्स में पिछले दो वर्षां के अधिक समय तक उनकी सेवा में जुटे सेवादार मो. इरफान ने बताया कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद को एक और मामले में जमानत मिलने से पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं में निश्चित रूप से खुशी का माहौल है. उन्होंने कहा कि जल्द ही लालू प्रसाद जेल से बाहर होंगे, ऐसा सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को भरोसा है. उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद को झूठे मामले में फंसाया गया है. अदालत के बाहर आरजेडी कार्यकर्त्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनायी.

इधर, रांची के रिम्स परिसर में स्थित केली बंगले के बाहर भी आज सुबह से ही आरजेडी कार्यकर्त्ताओं की भीड़ लगी रही. बिहार के भी विभिन्न हिस्सों से कई आरजेडी नेता-कार्यकर्त्ता पहुंचे थे. सोनपुर के हरिहरधाम से केली बंगला पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को प्रारंभ से ही मां गंगा का आशीर्वाद मिलता रहा है, वे चाहते है कि जल्द से जल्द लालू प्रसाद जेल से बाहर निकले, इससे गरीब, शोषित और वंचित तबके को बड़ी मदद मिलेगी.बिहार के जसवंतपुर से आये एक अन्य आरजेडी नेता ने बताया कि अदालत के फैसले से उम्मीदें बढ़ी है, जल्द ही लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर निकलेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगले महीने लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने की संभावन बढ़ी

Next Post

अर्बन नक्सलवाद के नाम पर जनजातीय उत्थान में जुटे नेता पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण- रामेश्वर उरांव

Next Post
चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलने वाले देशभक्त नहीं हो सकते : रामेश्वर उरांव

अर्बन नक्सलवाद के नाम पर जनजातीय उत्थान में जुटे नेता पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण- रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d