BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस का किसान सम्मेलन कल, तैयारियां पूरी

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने किया बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची; केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में लाये गये काले कानून के खिलाफ कांग्रेस की ओर से कल 10 अक्टूबर को देशभर में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इस क्रम में राजधानी रांची में भी सोशल डिस्टेसिंग को लेकन किसान सम्मेलन आयोजित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में किसान सम्मेलन को लेकर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. किसान सम्मेलन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये किसान नये काले कानून के प्रावधानों के खिलाफ संघर्ष पर चर्चा करेंगे.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि किसान सम्मेलन   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के डिप्टी पाड़ा स्थित आवासीय कार्यालय में सम्पन्न होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए कार्यक्रम का स्वरुप थोड़ा छोटा जरुर कर दिया गया है लेकिन किसानों के खिलाफ काले कानून को लेकर आन्दोलन जारी रहेगा.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित नये कृषि विधेयकों से किसानों की आजादी खतरे में पड़ जाएगी. भंडारण की सीमा को खत्म कर जमाखोरी बढ़ाने और  कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से पूंजीवाद को बढ़ावा देने के केंद्र के फैसले से किसान को भारी नुकसान होगा.  

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि  किसानों को हक दिलाने के लिए पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है,10 अक्टूबर को हम सब झांकी के रुप में जोश और जनून के साथ किसान सम्मेलन में शामिल होंगे.

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रोफेशनल्स कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि  सम्मेलन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले प्रतिनिधि चर्चा के बाद काले कृषि कानून के खिलाफ कई प्रस्ताव को पारित करेंगे. उन्होंने कहा कि देश के किसानों के साथ भाजपा ने धोखेबाजी की है,हमारा दायित्व है किसानों की रक्षा करने की.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता निरंजन पासवान ने कहा कि किसान सम्मेलन  को लेकर शहर में बैनर होर्डिंग्स लगाया गया है. बैठक में मुख्य रुप से विभय शाहदेव, आमया के मो.नौशाद, अमरजीत सिंह, सोनी नायक,जितेन्द्र त्रिवेदी, राखी कौर,आसिफ जियाउल,अभिनव बख्शी,मो.शाहीद,अक्षय कुजूर,अनिल सिंह,राहुल राय,कुमुद रंजन उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्बन नक्सलवाद के नाम पर जनजातीय उत्थान में जुटे नेता पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण- रामेश्वर उरांव

Next Post

जब अचरर भारद्वाज ने ‘ऐ मेरे हमसफ़र’ के सेट पर अपनी पंजाबियत दिखाई

Next Post
जब अचरर भारद्वाज ने ‘ऐ मेरे हमसफ़र’ के सेट पर अपनी पंजाबियत दिखाई

जब अचरर भारद्वाज ने ‘ऐ मेरे हमसफ़र’ के सेट पर अपनी पंजाबियत दिखाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d