BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मडगांव से आये 1628 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वागत

by bnnbharat.com
June 5, 2020
in Uncategorized
मडगांव से आये 1628 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वागत

मडगांव से आये 1628 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: केंद्र और राज्य सरकार की पहल के पश्चात लॉक डाउन की वजह से मडगांव में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों आज स्पेशल ट्रेन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे. इस दौरान वरीय अधिकारियों द्वारा सभी श्रमिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी. तत्पश्चात बाहर से यहां आने वाले सभी मजदूरों को सर्वप्रथम ट्रेन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनकी थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई.

ज्ञात हो कि 1628 प्रवासी श्रमिकों में देवघर के 6, दुमका के 22, गिरिडीह के 25, गोड्डा के 81, जामताड़ा के 3, कोडरमा के 6, पाकुड़ के 58, साहेबगंज के 160, बोकारो के 104, चतरा के 14, धनबाद के 39, ईस्ट सिंहभूम के 13, गढ़वा के 76, गुमला के 378, हजारीबाग के 47, खूंटी के 109, लातेहार के 20, लोहरदगा के 29, पलामू के 33, रामगढ़ के 2, रांची के 57, सरायकेला खड़सवां के 4, सिमडेगा के 299, वेस्ट सिंहभूम के 41, अन्य 2 प्रवासी श्रमिकों का स्वागत जसीडीह स्टेशन पर किया गया.

इस दौरान आने वाले सभी मजदूरों के बीच नास्ता, पानी का वितरण किया गया. इस दौरान सभी प्रवासी श्रमिकों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करते हुए मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर एहतियातन उठाये गए हैं सभी कदम

श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु वैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है. इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनात पूर्व से ही कि गई थी.

व्यवस्थित रूप से श्रमिकों को सैनेटाइज्ड बस से भेजा गया अपने-अपने गृह जिला की ओर

श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही कि गई थी जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइज्ड बसों में बैठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया.

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे सीसीआर डीएसपी मधु कच्छप, जिला स्थापना उपसमाहर्ता शपरमेशवर मुंडा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, रेलवे के अधिकारी, मानस कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनंत झा, अंचलाधिकारी, सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने की डीलर पुत्र की गोली मार कर हत्या

Next Post

मुंगेर में डाककर्मी हुए सम्मानित

Next Post
मुंगेर में डाककर्मी हुए सम्मानित

मुंगेर में डाककर्मी हुए सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d