BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषिमंत्री ने मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा अर्चना की , शिक्षामंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
23 सितंबर को शिक्षा मंत्री जैक के टॉपरों को देंगे अल्टो
Share on FacebookShare on Twitter


रांची: राज्य के कृषि मंत्री बादल ने शुक्रवार को रामगढ़ के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने राज्य की खुशहाली और शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो समेत अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उनके साथ शिक्षा मंत्री के पुत्र राजू महतो भी थे. दोनों ने एक साथ मिलकर मां छिन्नमस्तिके के आगे मस्तक झुकाया. बाद में रांची वापस लौटने के क्रम में कृषिमंत्री ने मेदांता पहुंचकर शिक्षामंत्री के इलाज में चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली.
कृषि मंत्री बादल ने पूजा कर मंदिर से बाहर निकलने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सूबे में महागठबंधन की सरकार बनने के कुछ ही महीनों बाद कोरोना काल शुरू हो गया था. कोरोना वायरस संक्रमण से कई मंत्री घरेलू एकांतवास में रहे. कई लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। वर्तमान में शिक्षा मंत्री भी अस्वस्थ चल रहे हैं. मंत्री मंडल के सभी सदस्य स्वस्थ रहें और जो इलाज रत हैं वह जल्द ठीक होकर जनता की सेवा के लिए कार्य करें. यही कामना मां छिन्नमस्तिका पूरी करेंगी.
मंत्री बादल ने कहा कि सूबे के विकास के लिए यह जरूरी है कि कोरोना से यह प्रदेश जल्द बाहर निकले. हालांकि झारखंड प्रदेश में कोरोना के मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है. उसमें रामगढ़ जिला का स्थान भी काफी ऊपर है. यही वजह है कि पूरे झारखंड प्रदेश में कोरोना के मरीज ठीक होकर अब वापस अपने घर लौट रहे हैं. मौके पर शिक्षा मंत्री के पुत्र राजू महतो ने कहा कि उनके पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. अगर परिजनों को जरूरी लगेगा तो उन्हें दिल्ली भी ले जाया जाएगा. लेकिन आज दवा के साथ-साथ वे मां छिन्नमस्तिका के चरणों में अपने पिता के लिए दुआ मांगने आए हैं. ईश्वर उनके पिता को जल्द ठीक करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्बन नक्सलवाद व पीएम मोदी की हत्या की साजिश की कोशिश के छानबीन में जुटी है NIA

Next Post

राजधानी रांची समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश

Next Post
झारखंड में जोरदार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजधानी रांची समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d