BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेल में रह रहे कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उपायुक्त ने चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता… होलागढ़ थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter


देवघर: देवघर के उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय कारागार, देवघर एवं मधुपर, उपकारागार की वस्तुस्थिति की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि कारगर में कैदियों के स्वास्थ्य जांच हेतु साप्ताहिक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान किया जा सके. साथ हीं महिला कैदियों के स्वास्थ्य जांच को लेकर उपायुक्त ने महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की बात कही.
इसके अलावे बंदियों के साथ-साथ रह रहे बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा मुहैया कराने को लेकर उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कराई जाय. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को निदेश दिया कि पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मधुपर उप कारागार में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या में बढ़ोतरी, सभी सुरक्षा गार्ड्स का प्रशिक्षण आदि दिलाया जाय.
बैठक के दौरान उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा देवघर कारागार के सुरक्षा सबंधी विषयो पर चर्चा करते हुए कारा अधीक्षक को निर्देशित किया कि केंद्रीय कारागार देवघर के उत्तर-पश्चिम कोने पर अवस्थित रामेश्वरम होटल के ऊपरी मंजिल के कमरों की खिड़की जो जेल की ओर खुलती है, उन सभी को स्थायी रूप से बंद करने का निदेश दिया गया. साथ ही होटल के छत के चहरदीवारी के ऊंचाई को बढ़ाये या ऊपरी मंजिल को ओर जाने वाली सीढ़ी को बंद करें. वही किसी विशेष परिस्थिति में छत पर जाना हो तो कारा अधीक्षक स्तर से आज्ञा लेना अनिवार्य होगा.
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल के महिला एवं पुरुष कैदियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु जेल के अंदर प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि प्रशिक्षण हेतु आर्सेटी देवघर से संपर्क किया जा सके। इसके अलावा कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जाने वाली सावधानी व रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने कारा अधीक्षक को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.
बैठक में उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपर योगेंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा शिवाजी, कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा, सामान्य शाखा प्रभारी मीनाक्षी भगत, नगर थाना प्रभारी डी. एन. आज़ाद एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आईटीआई में रिक्त पदों को भरने के मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Next Post

आदित्य विक्रम जायसवाल ने बरियातु रोड के खराब स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याओं हुए अवगत

Next Post
आदित्य विक्रम जायसवाल ने बरियातु रोड के खराब स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याओं हुए अवगत

आदित्य विक्रम जायसवाल ने बरियातु रोड के खराब स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याओं हुए अवगत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d