Bihar: दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. पटना के दीघा के जनार्दन घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी. स्वर्गीय पासवान के पुत्र और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान उन्हें मुखाग्नि देंगे. सुबह 8 बजे से स्वर्गीय पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके बोरिंग रोड एसके पुरी स्थित आवास पर रखा जाएगा. शवयात्रा उनके कृष्णा पुरी आवास से दिन के साढ़े 11 बजे जनार्दन घाट के लिए निकलेगी. राजकीय सम्मान के साथ दोपहर डेढ़ बजे उनकी अंत्येष्टि होगी.
इसे भी पढ़ें:-

