उपायुक्त रांची एवं सिविल सर्जन रांची ने संयुक्त रूप से किया उदघाटण
रांची. सदर अस्पताल रांची की नई बिल्डिंग में मंगलवार से 79 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड के कोविड अस्पताल की शुरुआत कर दी गई. उपायुक्त छवि रंजन एवं सिविल सर्जन बी बी प्रसाद ने संयुक्त रूप से अस्पताल के कोविड वार्ड का उद्घाटन किया.
मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल में शुरू किये गए कोविड डेडिकेटेड वार्ड की शुरुआत के बाद रांची में 79 नए ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की उपलब्धता बढ़ गई है. इससे जिन मरीजों को ऑक्सीजन की ज़रूरत होगी उन्हें आसानी से यहां एडमिट किया जा सकेगा.
सदर अस्पताल रांची में शुरू किए गए नए वार्ड की शुरुआत के बाद रांची में कोविड19 पॉजिटिव ऐसे मरीज जिनमें माइल्ड सिम्पटम या जिन्हें वेंटीलेटर की ज़रूरत नहीं है उन्हें सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज़ की सुविधा मिल सकेगी. सिविल सर्जन रांची डॉ बीबी प्रसाद ने बताया कि अभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की शुरुआत की गई है. जल्द ही वेंटीलेटर सपोर्टेड बेड की भी शुरुआत की जाएगी.
उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, “सदर अस्पताल रांची में कोविड डेडिकेटेड वार्ड की शुरुआत होने के बाद रांची के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.“
“अभी तत्काल रूप से कोविड19 से संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की शुरुआत की गई है. जल्द ही वेंटीलेटर सपोर्टेड बेड की शुरुआत भी कर दी जाएगी. फिलहाल माइल्ड सिम्प्टोमैटिक मरीजों को यहां ज़रूरत नके मुताबिक दाखि़ल किया जाएगा.“
“सदर अस्पताल की पूरी टीम को इसके लिए शुभकामनाएं. हम सभी मिलकर कोविड19 को हराने के लिए एक साथ मिल कार्य कर रहे हैं. जल्द ही इस महामारी से भी हमें मुक्ति मिलेगी.“

