BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
झारखंडवासी इस बार ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे माँ दुर्गा का, पूजा समिति सरकार को भेजेगी प्रस्ताव
Share on FacebookShare on Twitter

थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर और मास्क के इस्तेमाल को सुनिश्चित करने का निर्देश

रांची. दुर्गापूजा को लेकर आज दिनांक 13 अक्टूबर 2020 को उपायुक्त रांची  छवि रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. रांची समाहरणालय के ब्लॉक ‘बी’ स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी, रांची  लोकेश मिश्रा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रांची   समीरा एस, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की बात कही गयी. 

बैठक में विभिन्न शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं. जिस पर उपायुक्त द्वारा व्यवस्था और समाधान की बात कही गयी.

बैठक में उपायुक्त  ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के इस विपदा काल में दुर्गा पूजा का आयोजन अन्य वर्षो की तुलना में अलग होगा. सभी  पूजा समितियों को झारखंड सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार दुर्गा पूजा की तैयारी छोटे स्तर पर करनी है. किसी भी प्रकार के मेले का आयोजन नहीं होगा, बिजली सजावट एवं लाउडस्पीकर नहीं लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार छोटे पंडालों का निर्माण किया जाना है , सभी पूजा समितियों से उन्होंने दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की.

उपायुक्त  ने बैठक में कहा कि इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस नहीं निकाला जाएगा, राज्य सरकार द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर ये दिशा निर्देश जारी किया गया है. इस दौरान डीजे की भी मनाही है. उन्होंने सभी पूजा समितियों से  ससमय प्रतिमा विसर्जन करने को कहा.

बैठक में पूजा समितियों द्वारा साफ सफाई एवं बिजली की व्यवस्था बेहतर करने के अनुरोध पर उपायुक्त ने कहा कि पूजा के दौरान बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रहेगी.

बैठक में उपायुक्त  ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम में रांची वासियों का 90प्रतिशत योगदान है जबकि जिला प्रशासन का 10 प्रतिशत. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान रांची वासियों ने प्रशासन का भरपूर सहयोग करते हुए लोगों के घर-घर तक राशन पहुंचाया, जिला प्रशासन ने सिर्फ उन्हें रास्ता दिखाया. उपायुक्त ने कहा कि एक बार फिर से हमें मिसाल कायम करनी है, रांची और जिला प्रशासन का नाक मत कटने दीजिएगा.

उपायुक्त ने कहा कि पंडाल के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग, एंड सैनिटाइजर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करें. पंडाल के बाहर मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग से संबंधित पोस्टर लगाए. उपायुक्त ने कहा कि सभी पूजा समितियां जिला प्रशासन को अपने वॉलिंटियर्स की लिस्ट उपलब्ध कराएं. उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोषल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे समझे फारवर्ड न करें. सोशल मीडिया में आपत्तिजनक मैसेज फैलानेवालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी. 

बैठक के दौरान शांति समिति के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई. प्रशासन के आला अधिकारियों एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. आपको बताएं कि शांति समिति के कुछ सदस्यों की मौत कोरोनावायरस की वजह से हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदर अस्पताल रांची में कोविड डेडिकेटेड अस्पताल की शुरुआत

Next Post

साहिबगंज के लकीपुर गांव की घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध-बाबूलाल

Next Post
सीएम के विधानसभा क्षेत्र में युवती के साथ थाना प्रभारी ने की बदसलूकी

साहिबगंज के लकीपुर गांव की घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध-बाबूलाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d