रांची. जिला एनएसयूआई द्वारा रांची विश्वविधालय के कुलपति से एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल मिला.
मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय संयोजक शारीक अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष राज, प्रदेश सह संयोजक मो.हुसैन अंसारी, जिला महासचिव मो.अमन अहमद, अमित सिंह आदि लोग मौजूद थे.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा की राँची विश्विद्यालय छात्र संघ सेशन 19 – 20 का कार्यकाल खत्म हो चुका हैं इसे 1 से 2 दीन के भीतर बंद किया जाए और और छात्र संघ कार्यालय का चाभी कुलपति और हर कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा जाए.
राँची जिला अध्यक्ष कुमार विक्की ने कहा की छात्र संघ कार्यकाल खत्म होने के बाद भी हर कॉलेज में कार्यालय खुला हैं और नामांकन के नाम पर मनमानी और दलाली हो रही हैं जिससे छात्र संघ की बदनामी होती हैं इसीलिए कार्यालय बंद किया जाए.
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज ने कहा की एल. एल. बी का परिक्षा जो होने जा रही हैं उसमें छात्रओं को कोई गैपिँग नहीं दिया गया हैं. इसको गैपिंग दिया जाए ताकि छात्र छात्रओं को परिक्षा देने कोई भी कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े. कुलपति ने सारी बातों से गंभीरता से लेते हुए कहा की आपलोगों की सारी मांगे जायज हैं और राँची विश्वविधालय प्रशासन इसको गंभीरता पूर्वक लेने के लिए तैयार हैं.
