BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध खनन व परिवहन पर लगाम लगाने के लिए सम्बंधित विभाग करें कारवाईःउपायुक्त

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
रूंगटा माइंस में सोना अयस्क खनन को लेकर जन सुनवाई का किया गया आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न 

हजारीबाग. हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में कोयला के अवैध खनन से संबंधित ट्रांसपोर्ट की बैठक की गई. बैठक में उपायुक्त ने पिछले बैठक में लिए गए निर्णयों व लक्ष्यों के अनुरूप अवैध कोयले की ढुलाई एवं बिना चालान व प्रर्याप्त कागजात के वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश पर कार्रवाई नहीं किये जाने पर डीएमओ से जवाब तलब कियाद्य उन्होंने कहा कि जिले में संचालित विभिन्न कोल परियोजनाओं में अवैध कोयला ढुलाई निरंतर की जा रही है. जिसपर अविलंब अंकुश लगाना अनिवार्य हैद्य साथ ही मोटर यान निरीक्षक को खनन में प्रयोग में लाए जा रहे मशीनों व परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की जाँच करने का निदेश उपायुक्त ने दिया. उन्होंने कहा वाहनों का निबंधन, निबंधन की वैधता, ओवरलोडिंग, वाहनों की क्षमता, सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से जाँच करें. गलत तरीके से परिवहन मामले पर खनन कंपनी सहित वाहन मालिकों पर केस दर्ज करने को कहा.

ऑनलाइन चालान के बगैर कोयला परिवहन पर उपायुक्त ने तस्करी की आशंका जताते हुए खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि आँकड़ों के हिसाब से बड़े पैमाने पर कोयला खदान से बगैर चालान कोयला का परिवहन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है. इससे राष्ट्रीय संपति सहित सरकार के राजस्व का भी नुकसान कंपनी के द्वारा किया जा रहा है. खनन अधिकारी इस मामले की जाँच कर प्रबंधन पर कारवाई सुनिश्चित करें.

माइनिंग कंपनियों के कामकाज सहित खनन मानकों के अनुरूप उत्खनन व परिवहन का धोषणा पत्र कंपनियों से टॉस्क फ़ोर्स को समर्पित करने के लिए निर्देशित किया. कोयला कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजरों को उपायुक्त ने निर्देशित किया कि उत्खनन से परिवहन में प्रयुक्त वाहनों, मशीनों सहित की सूची, उत्पादन के अनुरूप निर्गत चालान विवरण का वार्षिक प्रतिवेदन टॉस्क फोर्स को समर्पित करें. साथ ही खनन गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है इस संबंध में अंडरटेकिंग भी समर्पित करें. बैठक में उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विद्याभूषण कुमार, परिवहन अधिकारी विजय कुमार, मोटर यान निरीक्षक, खनन अधिकारी सहित सीसीएल के परियोजना क्षेत्र चरही-तापीन-बिरसा-उरीमारी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमुख रूप में उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाथरस गैंगरेप के खिलाफ किसान सभा ने किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

Next Post

ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में होगा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन

Next Post
नहीं थम रहा कोरोना की रफ्तार, झारखंड में सोमवार को 204 नये मरीज

ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में होगा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d