आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सोमवार सुबह 11.30 बजे समुद्र तट के पास एक समुद्री जहाज में आग लग गई। जान पर आए गंभीर संकट को देखते हुए चालक दल के सदस्यों ने समुद्र के अंदर छलांग लगा दी। जहाज पर चालक दल के 29 लोग सवार थे। बाद में भारतीय कोस्ट गार्ड ने 28 लोगों को बचा लिया जबकि एक व्यक्ति की तलाश अभी जारी है।
चालक दल का एक सदस्य अभी भी लापता है। कोस्ट गार्ड के जवान लापता जवान की तलाश कर रहे हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों में किसी को चोट लगने की कोई खबर नहीं है। जहाज में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।
ऑफशोर सपॉर्ट जहाज कोस्टल जगुआर में सुबह करीब 11.30 बजे आग लग गई। समय रहते कोस्ट गार्ड के जवान उनके पास पहुंच गए और 29 में से 28 लोगों को रेस्क्यू करा लिया गया है। चालक दल के सदस्यों ने अपनी जान बचाने के लिए समुद्र के अंदर छलांग लगा दी।
विशाखापत्तनम में जिस शिप पर आग लगी है, वो ऑफशोर सपोर्ट वेसल कोस्टल जगुआर है। यह शिप समुद्र में आने जाने वाले बड़े जहाजों को रसद सामग्री की सप्लाई के काम आता है। सोमवार को इसमें अचानक आग लग गई। इसके बाद सभी क्रू मेंबरों ने बचने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। शिप पर आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है. एक क्रू मेंबर की तलाश जारी है।