रांची : सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने कहा कि सीसीएल को इस वर्ष 86 मिलियन टन कोयले का उत्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है। कोरोना के कारण कंपनी अभी पिछले साल के उत्पादन से भी पीछे चल रही है। अभी करीब 2 मिलियन टन मेकअप करना है। नवंबर तक इसके हो जाने की उम्मीद है। फिलहाल प्रतिदिन कंपनी दो लाख टन उत्पादन कर रही है। इस वर्ष कंपनी 76 मिलियन टन उत्पादन कर सकेगी। इससे अधिक करने का प्रयास भी होगा।
सीएमडी ने कहा कि टोरी शिवपुर की दूसरी रेल लाइन बन जाने से कोयला भेजने में काफी सहूलियत हो रही है। तीसरी लाइन भी बनने वाली है। इससे आने वाले प्रोजेक्ट चंद्रगुप्त और संघमित्रा से कोयला भेजना काफी आसान हो जाएगा। रेल लाइन के लिए क्लीयरेंस मिल गया है। मगध आम्रपाली और उड़ी मारी में कोल हैंडलिंग प्लांट लगाया जा रहा है इससे कोयला सीधे रेल रेक में डाला जा सके ऐसे सकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोयले की मांग बढ़ेगी। पहले पावर सेक्टर के पास जहां 20 से 22 दिन का कोयला स्टॉक था, वह अब 17 से 18 दिन हो गया है। कई इंडस्ट्री भी खुल गए हैं। इससे कोयले की जरूरत पड़ेगी। सीएमडी ने कहा कि चूरी माइंस में लगी आग बुझ गई है। दिसंबर से जनवरी महीने के बीच इससे खोलने की योजना है। खदान तीन चरणों में इसे खोला जाएगा। इस वर्ष वहां से अपेक्षाकृत कम उत्पादन होगा। अगले साल इसका उत्पादन बढ़ाया जाएगा। वहां कंटीन्यूअस माइनर मशीन भी लगी हुई है। आग को लेकर वन विभाग के सहयोग से भी बोरहोल करने की योजना है। उस पर काम चल रहा है। सीएमडी ने कहा कि सेफ्टी और हेल्थ को ध्यान में रखकर कोयले का उत्पादन किया जा रहा है। कंपनी बैलेंस बनाकर काम कर रही है। मगध और आम्रपाली में कर्मियों के रहने के लिए बहुमंजिली इमारत बनायी जाएगी। यह जी प्लस 8 और जी प्लस 9 होगा। परियोजना के जीएम ऑफिस के सामने 75 हेक्टेयर जमीन कंपनी की है। वहीं पर इसका निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत कंपनी में चल रही योजनाएं चलती रहेगी। कर्मियों के पीने की पानी की समस्या है। उसके निदान की दिशा में भी पहल की जा रही है। मगध अम्रपाली में के आसपास भी सीएसआर की योजनाएं बढ़ाई जाएगी।
सीएमडी ने कहा कि अभी कंपनी में आउटसोर्सिंग और विभागीय उत्पादन का अनुपात 60 और 40 का है। आने वाले दिनों में संघमित्रा, चंद्रगुप्त और कोटा बसंतपुर योजनाएं शुरू होने वाली है। यह एमडीओ योजना के तहत चलेगी। इससे 2023-24 तक उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है। सैंडी ने कहा कि सरकार को कंपनी एडवांस में रॉयल्टी देती है।

