BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराध कर सीना तान कर चलने की प्रवृत्ति को हर हाल में मिटाया जाएगा – डीजीपी

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
अपराध कर सीना तान कर चलने की प्रवृत्ति को हर हाल में मिटाया जाएगा – डीजीपी
Share on FacebookShare on Twitter

 संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई करने का लिया निर्णय

वैद्य स्रोत की बिना अचानक रातों रात धनवान बने लोगों की कुंडली खंगालने का निर्देश

 वांछित अपराधियों को शीघ्र भेजा जाएगा जेल

Ranchi: अपराध कर सीना तान कर चलने की प्रवृत्ति रखने वाले को हर हाल में मिटाया जाएगा. किसी को भी छूट नहीं मिलेगी. सबके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाएगा. कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उनके साथ कठोरता से पेश आया जाएगा. यह बातें झारखंड के पुलिस महानिदेशक  एमवी राव ने आज जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में हुई बैठक के बाद कहीं.

उन्होंने कहा कि संगठित अपराध पर बहुत ही कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है. वैसे लोगों की लिस्ट भी बनाई जा रही है जो विभिन्न तरह के संगठित अपराध में शामिल रहे हैं. वांछित अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी.

डीजीपी ने कहा कि वैद्य स्रोत की बिना अचानक रातों रात धनवान बने लोगों की कुंडली खंगालने का निर्देश दिया है.

झारखंड के पुलिस महानिदेशक सोमवार दोपहर धनबाद पहुंचे. बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद धनबाद पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक  असीम विक्रांत मिंज समेत पुलिस-पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे.

सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस निष्पक्ष तरीके से और कानून के दायरे में रहकर काम करती है. कोई भी अपराधी भ्रम में नहीं रहे.

उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था सामान्य है. झारखंड पुलिस निष्पक्ष ढंग से और योजनाबद्ध तरीके से मेहनत कर रही है. पुलिस ने तत्परता दिखा कर कई कांडों का त्वरित उद्भेदन भी किया है. उन्होंने कहा कि यही पुलिस कल थी, आज है और कल भी रहेगी. इसी प्रकार काम करेगी. परिस्थितियां बदली है लेकिन पुलिस मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी.

एसएसपी कार्यालय में आयोजित बैठक में झारखंड के पुलिस महानिदेशक  एमवी राव, कोयला क्षेत्र बोकारो के डीआईजी  प्रभात कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक  असीम विक्रांत मिंज, सिटी एसपी  आर रामकुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

https://bnnbharat.com/sorry-papa-police-didnt-took-any-action-on-my-comolane/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने किया प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक और प्रतिनिधि ऑफिस का उद्घाटन

Next Post

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच

Next Post
बोकारो के सभी प्रखंडों में सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों को किया जा रहा सील

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d