BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य में महिला अत्याचार एवम विधि व्यवस्था की स्थिति भयावह-दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से किया सख्त कार्रवाई का आग्रह

रांची. प्रदेश भाजपा के  प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की एवम राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवम गिरती कानून व्यवस्था पर एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवम रांची की महापौर मती आशा लकड़ा शामिल थे.

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि आज राज्य विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है.पूरे प्रदेश में भय एवम आतंक का वातावरण है. बलात्कार एवम महिला अत्याचार की घटनाएं चरम पर है.

उन्होंने कहा कि इसे बताने केलिये  10 महीने के आंकड़े काफी हैं.अबतक प्रदेश भर में 1200 से ज्यादा इस सरकार में बलात्कार की घटनाएं घटी हैं. प्रतिदिन 5 बलात्कार और हत्या की घटनाएं आम बात हो गई है.

उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण की दम्भ भरने वाली सरकार में बलात्कार और हत्या की सर्वाधिक शिकार आदिवासी और दलित समाज की नाबालिग बेटियां हैं. प्रकाश ने कहा कि चाहे वह गिरिडीह जिलान्तर्गत राजधनवार की घटना जिसमे जांच की लापरवाही पर माननीय उच्च न्यायालय ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई है, चाहे रांची पुलिस गेस्ट हाउस की घटना हो जिसपर स्वयं राज्यपाल महोदया ने संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र बरहेट की आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या या दूसरे दिन राज्य की उपराजधानी में 5वी की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने राज्य को बहुत शर्मशार किया है.

 प्रकाश ने कहा कि राज्य में उग्रवाद,हत्या,लूट,डायन प्रताड़ना,अपहरण, दहेज हत्या की घटनाओं में भी बृद्धि हुई है. इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार की मंशा ऐसे अपराधों को रोकने की नही है.

 प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवम गिरती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया को इन बातों से अवगत कराते हुए सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खजाने में पैसे पड़े हैं,और पैसे का रोना रोती है हेमंत सरकार-आदित्य साहू

Next Post

दुर्गा पूजा के दौरान मोबाइल वैन से होगी कोविड-19 जांच

Next Post
5 नए कोविड-19 केस की पुष्टि हुई 

दुर्गा पूजा के दौरान मोबाइल वैन से होगी कोविड-19 जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d