BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘‘चोट्टा’’ शब्द बीजेपी के ऊपर फिट होता है: जेएमएम

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
झामुमो ने उठाया सांसद के सर्टिफिकेट पर सवाल, जांच कर सदस्यता की वैधता पर व‍िचार की मांग
Share on FacebookShare on Twitter


रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा, जेएमएम ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य की मौजूदा सरकार के लिए चोट्टा शब्द का प्रयोग करने से नाराज होकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह शब्द को भाजपा के लिए फिट बैठता है।
जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज रांची में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि छत्तीसगढ़ से झारखंड आये नेता पर जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने पर सांप क्यो लोट रहा है, यह तो वहीं जाने, लेकिन कहावत है कि एक जानवर की पूंछ को कितना भी पाइप में क्यों न रखे, बाहर निकलते ही वह फिर टेढ़ी हो जाती है, रघुवर दास की भी यही स्थिति है।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा का नया खेल है, जब संताल में वे चुनाव प्रचार के लिए जाते है, तो संताली समुदाय को गाली देते है, कोल्हान में जाकर हो समाज को गाली देते है और बेरमो में जाकर मूलवासियों को गाली देते है, यह भाजपा का चरित्र बन चुका है।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा नेतृत्व से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को को पार्टी से बाहर निकालें, क्योंकि ऐसे तत्व जब तक रहेंगे, समाज में घृणा फैलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि इस तरह के अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया जाता है, तो पार्टी की ओर से भी जवाब दी जाएगी। उन्होंने रघुवर दास शासन मेंहुए कथित भ्रष्टाचार के मामले की एसीबी से जांच कराने और उनका नार्का टेस्ट कराने की मांग की।
दुमका विधानसभा उपचुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक मुद्दों और पार्टी कार्यक्रम को लेकर जनता के बीच नहीं है। 5वर्षां तक लुईस मरांडी राज्य की समाज कल्याण मंत्री रही, लेकिन दुमका का विकास नहीं हुआ और वह 13500 से अधिक मतों के अंतर से हारी। उन्होंने बताया कि वे पहले ही यह कह चुके है कि यदि उपचुनाव में प्रचार के लिए बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास को भाजपा भेजेगी, तोजेएमएम की 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत तय है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश-लॉकडाउन गया है, कोरोना नहीं, बिगड़ने न दें स्थिति

Next Post

रघुवर दास के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Next Post
जनता जानती हैं की किस पार्टी से होगा विकास : रघुवर दास

रघुवर दास के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d