BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रघुवर दास के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
जनता जानती हैं की किस पार्टी से होगा विकास : रघुवर दास
Share on FacebookShare on Twitter


कांग्रेस नेताओं ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज करायी


रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा एवं प्रवक्ता अमुल्य नीरज खलखो ने ’अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी बेरमो विधानसभा उपचुनाव’ से मिलकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाकर लिखित शिकायत दर्ज किया।शिकायत में कहा गया कि 17 अक्टूबर दिन शनिवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तिरो गांव में चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के चौपाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ’आप लोग चुप मत रहिए आपलोग चुप रहते हैं इसलिए चोट्टा लोग राज कर रहा है ’ । यह अत्यंत ही अमर्यादित एवं असंसदीय है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश ने शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा अनर्गल बयानबाजी पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हार की घबराहट में गाली गलोज पर उतर गई है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है उसे बेरमो की जनता क़तई बर्दाश्त नहीं करेगी।आज जिस तरह से सरकार के बारे में रघुवर दास ने महिलाओं के बीच अपशब्द का प्रयोग किया है वह निंदनीय है।उनके बयान से ये लगता है की रस्सी जल गयी पर अभी तक ऐंठन नहीं गई है ।इसी भाषा और अहंकार की वजह से पिछले चुनाव में जनता ने इन्हें और इनकी सरकार को नकारने का काम किया था,बावजूद अभी तक इनकी भाषा शैली में सुधार नहीं हुआ है।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को वीडियो फुटेज सौंपा एवं श्री रघुवर दास के खिलाफ आदर्श आचारसंहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया ।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘‘चोट्टा’’ शब्द बीजेपी के ऊपर फिट होता है: जेएमएम

Next Post

सीतामढ़ी में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर मुखिया और पंचायत सचिव

Next Post
सीतामढ़ी में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर मुखिया और पंचायत सचिव

सीतामढ़ी में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर मुखिया और पंचायत सचिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d