BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला ने पुलिस के सामने की आत्मदाह की कोशिश

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
झूठी शान: रिश्तेदारों ने प्रेमी-प्रेमिका को कमरे में बंद कर जिंदा जलाया, 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter


पुलिस के जवानों ने महिला को आत्मदाह से बचाया, पकड़ कर थाना लायी


जमशेदपुर: परसुडीह के प्रमथनगर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर मकान बनवा रही रीना देवी नामक एक महिला ने काम रुकवाने गई पुलिस के सामने अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किसी तरह महिला को ऐसा करने से रोका. बाद में महिला को पुलिस पकड़कर थाना लायी और उससे पूछताछ की गई . पुलिस के मुताबिक प्रमोदनगर में खाली पड़े सरकारी जमीन का रीना देवी अतिक्रमण कर रही थी. सूचना के बाद पुलिस ने उसे जमीन अतिक्रमण करने से रोका. कई बार उसे ऐसा न करने की हिदायत देते हुए नोटिस दी गई . लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं थी . मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की महिला अधिक्रमित जमीन पर मकान बना रही है. दंडाधिकारी के साथ परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ऐसा करने से रोका. महिला ने पुलिस का विरोध किया और जब उसे ऐसा नहीं करने को कहा गया तो उसने अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक लिया. देखते देखते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई. पुलिस महिला को कब्जे में लेकर थाना लाई और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. महिला का कहना है कि उसे जमीन अतिक्रमण नौकर ने और मकान ना बनवाने के संबंध में आज सुबह एक नोटिस मिली है. इस संबंध में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग के युवक की चतरा में गोली मारकर हत्या

Next Post

महिला उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहा है कांग्रेस -झामुमो नेताओं का बयानः भाजपा

Next Post
भाजपा नेता के छोटे भाई का निधन

महिला उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहा है कांग्रेस -झामुमो नेताओं का बयानः भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d