बोकारो: दहेज मुक्त झारखंड ने झारखंड में अपना बिस्तार करते हुए बोकारो की समाजसेविका मधु चौधरी को संस्था का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ,संस्था के रास्ट्रीय संस्थापक डॉ आनन्द कुमार शाही ने मधु चौधरी के अच्छे सामाजिक कार्यो को देखकर नियुक्त पत्र देकर सम्मानित किया है,डॉ शाही ने कहा की दहेज मुक्त झारखंड संस्था दहेज प्रथा ,महिला उत्पीड़न,बाल शोषण ,मानवाधिकार हनन पर कार्य कर रही है,समाज मे हो रहे उत्पीड़न,हनन मामले की आवाज उठाने का कार्य कर रही है,संस्था गाँव गाँव मे जाकर लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाती है,किसी भी क्षेत्र से संबंधित उत्पीड़न,दहेज प्रथा की शिकार महिला हो हमारी संस्था को खबर मिलते ही तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करवाती है ।
मधु चौधरी ने बोकारो जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की साथ ही उन्होंने कहा की संस्था ने जो हमे जिम्मेदारी सौंपी है वह मैं हमेशा निभाऊंगी,महिलाओ पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न मामले को हम पहले से उठाते आ रहे है,उन्होंने यह भी कहा की बोकारो जिला में दहेज प्रथा को लेकर किसी महिला के साथ उत्पीड़न किया जा रहा हो तो हमे जरूर सम्पर्क करे,चौबीस घंटे अपने भाई बहनों के लिए खड़ा रहूंगी ।
जिला अध्यक्ष बनने पर रास्ट्रीय अध्यक्ष बिजय प्रसाद,उतरी छोटानागपुर प्रमंडल उपाध्यक्ष अंकज बनवार,सिंधु मिश्रा, सुनीता शर्मा,दयानंद कुमार,आशीष गुप्ता,अन्नू सिन्हा, बिना मिश्रा, अफसाना खातून,अमर राय,कुंदन कुमार,धर्मेंद्र पांडेय,मनीष पाण्डेय, दिनेश यादव,माथुर प्रसाद,हीरालाल साहा, राजू साव,सुखदेव पण्डित, सुनीता झा,नागिन तिवारी,गया प्रसाद ,मंजू देवी,राजेश कुमार आदि ने बधाई दी ।

