साहेबगंज, बरहरवा: दस दिनों तक चलने वाले दशहरा पर्व के अंतिम दिन मां दुर्गा की विदाई ढोल नगाड़ों के साथ पुरे हर्षोल्लास से किया गया. दिन मंगलवार को बरहरवा नगर पंचायत के लगभग सभी दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने माता दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण एवं विसर्जन कर दिया.
बताते चलें कि इस बार कोविड-19 के चलते प्रशासन ने सभी दुर्गा पूजा आयोजन समिति को माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सादगीपूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया था. प्रशासन के इस आदेश को सभी दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने मानते हुए बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से माता दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया एवं विसर्जन किया.