BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोडरमा की बेटी बनी विशेष सचिव

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
कोडरमा की बेटी बनी विशेष सचिव
Share on FacebookShare on Twitter


कोडरमा: कोडरमा की बेटी किरण बाला को झारखंड सरकार ने आदेश जारी कर पदोन्नति देते हुए विशेष सचिव बनाया गया है. इससे कोडरमा वासियों में खुशी की लहर है. गौरतलब है कि किरण बाला कोडरमा के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता स्व. नागेश्वर प्रसाद प्रधान की पुत्री तथा अधिवक्ता संजीव प्रधान की बहन हैं. उनकी प्राथमिक शिक्षा कोडरमा में हुई. उच्च विद्यालय कोडरमा से उन्होंने मैट्रिक पास की. सबसे पहले सीडी वोमेन्स कॉलेज में इन्होंने व्याख्याता के पद पर अपनी सेवा दी. इसके उपरांत संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से स्नातक करने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स एवं फिलॉसफी विषय में डबल एमए की. वही बीपीएससी की परीक्षा में चयनित होने के बाद उन्हें बिहार सहकारिता सेवा में लिया गया. इसके उपरांत दोबारा बिहार प्रशासनिक सेवा में इनका चयन हुआ. वहीं झारखंड राज्य गठन के बाद झारखंड कैडर मिलने पर वे गिरिडीह, रामगढ़ व निरसा में अंचलाधिकारी के पद पर रहे. साथ ही बुंडू में एलआरडीसी के पद पर भी रहे. इसके बाद धनबाद एवं फिलहाल हजारीबाग में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. इनके पति डॉ. अभय भूषण प्रसाद सदर अस्पताल कोडरमा में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. साथ ही सभी बहने उच्च पदों पर आसीन है. वैसे भी कोडरमा शहर में इनके परिवार की एक अलग पहचान है. ज्ञात हो की वर्ष 2001 में राज्य सरकार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं राजस्व मंत्री मथुरा महतो द्वारा इन्हें उत्कृष्ट पुरस्कार दिया जा चुका है. फिलहाल इनके पदोन्नति पर जिलेवासियों में हर्ष व्याप्त है. कई लोगों ने उनके घर पहुंच कर शुभकामनाएं दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता: पूर्व कुलपति

Next Post

सुखदेव भगत भाजपा से निष्कासित

Next Post
झारखंड में भी उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी-आदित्य साहू

सुखदेव भगत भाजपा से निष्कासित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d