रांची:- राजधानी के नामकुम स्थित आर के बाउल्स ग्रीन में 16 वीं जूनियर राज्य वुशु प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के वाईस प्रेसिडेंट कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ अंशु साहू, डॉ रमाशंकर सिंह, सचिव शैलेन्द्र दूबे सहित दीपक गोप, वाहिद अली ने संयुक्त रूप से किया.
इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न इकाइयों के तकरीबन 150 प्रतिभागी भाग ले रहे है.
झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी सब जूनियर नेशनल में भाग लेंगें.
यह प्रतियोगिता तकनीकी पदाधिकारी दीपक गोप,रज़ि अहमद,वाहिद अली,अमरेंद्र दत्त की देखरेख में चल रही है.

