रांची:-आर के आमनद बाउल्स ग्रीन में 16वीं सीनियर राज्य वुशु प्रतियोगिता रविवार को प्रारंभ हुई. झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने बाउट की शुरूआत कर प्रतियोगिता को प्रारंभ किया.
झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी चंडीगढ़ में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे. यह टीम 23 फरवरी को रवाना होगी उसके पूर्व खिलाड़ियो के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा.
इस अवसर पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी कृष्ण मुरारी सिंह, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, मिथलेश साहू, दीपक गोप, शिवेंद्र दुबे, अमरेंद्र द्विवेदी, शैलेन्द्र दुबे, सुशील कच्छप, वाहिद अली, रजि अहमद, गोकुलानंद मिश्र, बिजली वितरण निगम के एमडी अमित बनर्जी, शशांक सिंह, शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

