BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली हिंसा: हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या मामले में 17 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
दिल्ली हिंसा: हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या मामले में 17 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या के मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है. चार्जशीट 1100 पेजों की है. पुलिस ने रतनलाल की हत्या के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.

एसआईटी ने सबूत के तौर पर सीसीटीवी और मोबाइल फुटेज और मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों और पुलिसकर्मियों के बयान को शामिल किया है. इस मामले में 60 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं.

चार्जशीट में कहा गया कि दिल्ली हिंसा से पहले 22 फरवरी को 40-50 उपद्रवियों के ग्रुप की एक घर के बेसमेंट में मीटिंग हुई थी, जिसमें हिंसा की साजिश रची गई. साजिश रचनेवालों में सलीम खान, सलीम मुन्ना, शादाब समेत पांच मुख्य आरोपित थे. योजना के तहत हिंसा के पहले आसपास के सीसीटीवी तोड़ दिए गए थे.

चार्जशीट में कहा कि दंगाई बच्चों और बुजुर्गों को घर में रहने की नसीहत देकर सड़कों पर निकले थे. चार्जशीट में कहा गया कि 23 फरवरी को हंगामे के बाद वह वापस लौट गए, लेकिन फिर 24 फरवरी को एक बार उपद्रवी सड़कों पर निकलकर उत्पात मचाने लगे.

इस हमले में शाहदरा के डीसीपी, गोकलपुरी के एसीपी अनुज कमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. चार्जशीट में कहा गया है कि हिंसक भीड़ ने पास ही के मोहन नर्सिंग होम पर भी हमला किया. मोहन नर्सिंग होम में पुलिसवाले भर्ती थे. इसी हिंसा में हेड कांस्टेबल रतनलाल की मौत हो गई थी.

इसके बाद दंगाईयों ने सप्तऋषि नामक इमारत पर कब्जा कर लिया और वहां से पथराव और फायरिंग करने लगे. इसी बीच एक दंगाई शाहिद की भी गोली लगने से मौत हो गई. शाहिद की हत्या के मामले में भी कुछ छह आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोखर से मिला महिला का शव, परिजनों के बीच मचा कोहराम

Next Post

वर्चुअल रैली: विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है बीजेपी- अखिलेश यादव

Next Post
वर्चुअल रैली: विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है बीजेपी- अखिलेश यादव

वर्चुअल रैली: विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है बीजेपी- अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d