BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुधार गृह से 17 बाल बंदी ने वार्डरों पर किया हमला, फरार, 3 वार्डर घायल, कई जिलों में अलर्ट

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
सुधार गृह से 17 बाल बंदी ने वार्डरों पर किया हमला, फरार, 3 वार्डर घायल, कई जिलों में अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

हिसार (हरियाणा): सोमवार देर शाम हरियाणा के हिसार में बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से 17 बाल बंदी वार्डरों पर हमला करके फरार हो गए. इस हमले में मौके पर तैनात तीन वार्डर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बाल बंदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने वायरलेस के जरिये जिले के सभी नाकों के साथ-साथ जिले के साथ लगते अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया.

समाचार लिखे जाने तक पुलिस फरार बाल बंदियों में किसी को भी नहीं पकड़ पाई थी. घटना के बाद एएसपी उपासना यादव ने बाल सुधार गृह का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने घटनास्थल से सुराग जुटाए. 
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे बाल बंदियों को बैरकों से बाहर निकालकर उनकी गिनती की जा रही थी. गिनती पूरी होने के बाद उन्हें खाने के लिए ले जाया जाना था लेकिन अचानक से कुछ बाल बंदियों ने वहां तैनात वार्डरों पर हमला कर दिया.
अचानक हुए इस हमले में वार्डरों को कुछ समझ नहीं आया और बाल बंदियों ने लकड़ी के बिंडों आदि से जो भी उन्हें मौके पर मिला, उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बाल बंदी वार्डर की जेब से चाबी निकालकर ताला खोला और वहां से फरार हो गए. हमले में वार्डर तलविंद्र, सुनील और चंद्रकांत घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है. 

फरार बाल बंदी

झज्जर निवासी बाल बंदी पर 302, 120बी व आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज, दिल्ली निवासी पर 302, 120बी, 34, करनाल निवासी पर 395, 397, 307, 506, 379, 393 व अन्य  (5 थानों में केस दर्ज)। बहादुरगढ़ निवासी पर 363, 366ए, 376, 65, पोक्सो एक्ट दिल्ली निवासी पर 302, 120बी, 506, 34 व आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 307, 341, 506, 34, रोहतक निवासी पर 307, 406, 120बी, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 148, 149, 323, 341, रोहतक निवासी पर 302, 449, 120बी, 34, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 120बी, 34, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 148, 149, 323, 341, 307, 506, हिसार निवासी पर 392, 34, झज्जर निवासी पर 379बी, 394, 397, आर्म्स एक्ट भिवानी निवासी पर 302, 325, 120बी, आर्म्स एक्ट, चरखी दादरी निवासी पर 306, 376, 511, 450, पोक्सो एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 34, 120बी, आर्म्स एक्ट, हिसार  निवासी पर 394, 188, 302, 397, 506, 34, आर्म्स एक्ट के आरोपों में बाल सुधार गृह में बंद थे।

फरार हुए बाल बंदियों में संगीन जुर्म के शामिल

फरार हुए बाल बंदियों में संगीन जुर्म में बंद रहे बाल बंदी शामिल हैं.इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध के बाल बंदी शामिल हैं. इनमें से कई के खिलाफ तो अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं.
डीएसपी की अध्यक्षता में जिला पुलिस की 15 टीमें गठित की गई हैं. बाल बंदियों को पकड़ने के लिए रात में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है. मैं खुद भी मामले की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।.पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है. राज्यभर के अलावा साथ लगते क्षेत्रों में अलर्ट भेजा गया है। नागरिक संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. किसी भी संदिग्ध को कोई लिफ्ट न दें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM अशोक गहलोत ने अमित शाह को लिखा पत्र

Next Post

नवजात बच्ची के साथ दफ्तर आ रही महिला IAS

Next Post
नवजात बच्ची के साथ दफ्तर आ रही महिला IAS

नवजात बच्ची के साथ दफ्तर आ रही महिला IAS

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d