रांची: झारखंड में मंगलवार को आठ जिलों में 17 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 248 हो गयी है.
झारखंड में मंगलवार को कोडरमा में 3, हजारीबाग में 5 और रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और सरायकेला में 1-1 मरीज मिला है. राज्य में आंकड़ा बढ़कर 248 हो गया हैं.
घाघरा ब्लॉक के बाद कामडारा ब्लॉक से भी एक कोरोना मरीज मिला है. गुमला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हो गयी है. घाघरा में 18 मई को 41 वर्ष का अधेड़ पॉजिटिव मिला था. इसके बाद 19 मई को कामडारा में 18 साल का युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
कामडारा में मिला युवक ब्लॉक के कोरेंटिन सेंटर में है.

