दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है. इसी बीच खबर है कि मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े और परवेश साहिब सिंह सहित 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
बता दें कि संसद चलने से पहले सभी सांसदों का कोविड-19 टेस्ट हुआ था. उनमें से अबतक 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. संसद में कोरोना के लिए किए गए हैं इंतजाम लोकसभा सदस्यों का टेस्ट 13 और 14 अगस्त को संसद परिसर में ही किया गया था. कोरोना महामारी के बीच, संसद के निचले सदन यानी लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 9 बजे शुरू हुई.
सांसदों के हाजिरी लगाने का तरीका बदल गया है. अब सांसदों को ‘अटेंडेंस रजिस्टर’ ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज करानी होगी. सोमवार को कई सांसदों ने बड़ी दिलचस्पी से इसका प्रोसेस समझा. लोकसभा में सांसदों की डेस्क के आगे कांच की शील्ड लगाई गई है. अधिकतर सांसद बैठकर ही अपनी बात कख रहे हैं.

