बिहार (पटना): 10 मई रविवार को बिहार में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. पटना से 3, गया से 2, अरवल से 4 और किसनगंज से 8 कोरोना के नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद बिहार में कुल संक्रमण के 646 मामले हो गए हैं.
गया के बाराचट्टी के मायापुर क्वारंटाइन सेंटर में ठहराए गए दो लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं. ये दोनों भट्टबिगहा गांव के रहने वाले हैं. दोनों मुम्बई से दरभंगा होते आये थे. सभी मरीजों को लेने के लिए मेडिकल टीम रवाना हो गई है.

